ग्वालियर पासपोर्ट सेवा केंद्र में काउंटर तीन होंगे, स्लॉट 90 से बढ़कर 150 होंगे। मुरैना में नया केंद्र शुरू होगा, जिससे लोगों को जल्दी अपॉइंटमेंट और स …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 09:18:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 09:18:41 AM (IST)

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब ग्वालियर केंद्र पर बढ़ेंगे काउंटर, 90 से 150 होंगे स्लॉट
पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबे इंतजार से मिलेगी राहत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर में बढ़ेंगे काउंटर
  2. स्लॉट 90 से 150
  3. अपॉइंटमेंट जल्दी मिलेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबा इंतजार कर रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। महाराज बाड़ा स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए अब सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अभी यहां दो काउंटर पर काम होता है, लेकिन जल्द ही तीन काउंटर शुरू किए जाएंगे। इससे दस्तावेजों की जांच, बायोमेट्रिक और अन्य औपचारिकताएं पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से पूरी हो सकेंगी।

सबसे बड़ी राहत अपाइंटमेंट स्लाट बढ़ने से मिलेगी। फिलहाल इस केंद्र पर रोजाना करीब 90 स्लाट उपलब्ध हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार नए काउंटर शुरू होने के बाद इन्हें बढ़ाकर 150 तक करने की तैयारी है। इससे पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को जल्दी तारीख मिल सकेगी और कई दिनों का इंतजार कम हो जाएगा। खासतौर पर छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं और विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

इधर, मुरैना में नया पासपोर्ट सेवा केंद्र लगभग तैयार हो चुका है और इसके मई माह के अंत तक शुरू होने की संभावना है। केंद्र शुरू होते ही मुरैना जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ग्वालियर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। बता दें, ग्वालियर-चंबल अंचल के हजारों लोगों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत साबित होगी। नए काउंटर, बढ़े हुए स्लाट और मुरैना में नए केंद्र के शुरू होने से अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

भिंड और गुना में पहले से है 45-45 स्लाट की सुविधा

  • ग्वालियर के साथ-साथ भिंड और गुना के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर भी लोगों को नियमित सुविधा मिल रही है। इन दोनों केंद्रों पर फिलहाल रोजाना 45-45 स्लाट उपलब्ध हैं। हालांकि स्लाट संख्या ग्वालियर की तुलना में कम है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि उन्हें अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
  • भिंड जिले के छात्र, नौकरी के लिए विदेश जाने वाले युवा और तीर्थ या पर्यटन के लिए बाहर जाने वाले परिवार इन स्लाट्स का लाभ उठा रहे हैं। वहीं गुना में भी पासपोर्ट केंद्र आसपास के जिलों के लोगों के लिए सुविधाजनक विकल्प बन है।
  • यदि ग्वालियर की तरह यहां भी मांग बढ़ती है, तो भविष्य में स्लाट संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल 45-45 स्लाट के जरिए दोनों जिलों के लोगों को स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट सेवा का लाभ मिल रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।


  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *