ग्वालियर में झांसी रोड का हिस्सा सात दिन बंद रहेगा। पानी लाइन और सड़क निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जिससे स्कूली बसों और यात्रियों को प …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 07:46:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 07:55:13 AM (IST)

Gwalior में आज से नाका चंद्रवदनी से झांसी रोड थाना तक सात दिन यातायात बंद, लगाना होगा लंबा चक्कर
झांसी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों की आफत बढ़ी। (एआई जनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. झांसी रोड का हिस्सा सात दिन तक पूरी तरह बंद रहेगा।
  2. पानी लाइन और सड़क निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित।
  3. ट्रैफिक को डायवर्ट रूट से निकाला जाएगा, एडवायजरी जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गुरुवार से झांसी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों की आफत दोगुना हो जाएगी। एजी आफिस पुल से विक्की फैक्ट्री तक बनाई जा रही व्हाइट टापिंग सड़क के प्रोजेक्ट में पानी की लाइन का काम शुरू होने के कारण नाका चंद्रवदनी से झांसी रोड थाना तक मार्ग बंद रहेगा।

इस हिस्से में सड़क निर्माण एवं पीएचई विभाग द्वारा डाली जा रही पानी की लाइन का काम गुरुवार से प्रारंभ होगा। इसके चलते इस रास्ते पर सभी वाहन सात दिन तक प्रतिबंधित रहेंगे। वाहनों को डायवर्ट रूट से निकाला जाएगा। यात्री एवं स्कूली बसों का सबसे ज्यादा आवागमन इस रास्ते से होता है, अब इन वाहनों को घूमकर आना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को ही होगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी की गई है।

बता दें कि झांसी रोड के इस सड़क निर्माण कार्य को लेकर पहले भी बड़ी परेशानियां सामने आ चुकी हैं। पहले इस सड़क में ड्रेनेज की व्यवस्था करना ठेकेदार भूल गया था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया। कलेक्टर ने भी इस कार्य का निरीक्षण किया था। पिछले काफी समय से यहां एक साइड से वाहन निकल रहे थे और जाम की स्थिति के कारण वाहन चालक परेशान हुए थे।

naidunia_image

व्यस्ततम हाईवे मार्ग: स्कूल कालेज व कई संस्थान भी, होगी परेशानी

झांसी रोड के सात दिन तक बंद रहने के कारण सबसे ज्यादा स्कूल व
कालेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए परेशानी होगी। छात्र-छात्राओं को ले जाने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाना होगा। वहीं भारी वाहन भी इस रूट पर बड़ी संख्या में निकलते हैं। वाहनों के शोरूम सहित विभिन्न संस्थान
इस मार्ग पर हैं। सड़क व पानी की लाइन के कार्य को लेकर यह भी संभावना है कि यह काम आगे बढ़ सकता है।

यहां से निकलेंगे वाहन

  • विक्की फैक्ट्री चौराहा की ओर जाने के लिए वाहन चालकों को नाका चंद्रवदनी से होकर कैंसर पहाड़ी, शिवपुरी लिंक रोड जाना होगा। नीडम पुल से वाहन चालक अलापुर तिराहा होते हुए दतिया, झांसी की तरफ जा सकेंगे।
  • गुना, शिवपुरी से आने वाले सवारी वाहन, स्कूली बसें एवं अन्य वाहन कैंसर पहाड़ी, चिरवाई नाका होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
  • दतिया, झांसी की तरफ से आने वाले सभी वाहन सिकरौदा चौराहा, अलापुर तिराहा से नीडम पुल, नाका चंद्रवदनी पर आ सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *