न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Sabahat Husain

Updated Tue, 07 Apr 2026 04:24 PM IST

Indore Budget 2026: इंदौर नगर निगम का आज बजट पेश हुआ। किन मुद्दों पर फोकस रहा, क्या घोषणाएं हुईं, अहम बिंदु क्या रहें? मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने क्या कहा और नेता प्रतिपक्ष ने क्या सवाल उठाए? आइए जानते हैं।


Indore Budget 2026: 8455 Crore Civic Budget Focuses on Development Without New Taxes Key Points

इंदौर बजट 2026
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया गया। इस बार बजट में शहरवासियों पर नए करों का बोझ नहीं डाला गया है, लेकिन कोई बड़ी घोषणाएं भी नहीं की गईं। भाजपा की नगर निगम का जोर पुराने प्रोजेक्टों, सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की 29 सड़कों पर है। 8 हजार 455 करोड़ के पेश बजट में इसके लिए सबसे ज्यादा राशि रखी गई। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण में कहा कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही पुराने कर की दरों में इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पेयजल कांड को लेकर हमें दुख है, लेकिन अब वहां नई लाइन बिछ गई है। निगम ने फैसला लिया है कि भागीरथपुरा में मृतकों के परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम ने पेयजल, सड़क, पर्यावरण और सफाई के लिए बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया है।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *