मध्यप्रदेश गृह विभाग ने बंदियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर 87 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को समय से पहले रिहा किया जाएगा। वहीं, 7 अन्य बंदियों को उनकी सजा में विशेष छूट देने का निर्णय लिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, अच्छे आचरण वाले बंदियों को वर्ष में पांच महत्वपूर्ण अवसरों पर सजा में छूट या समयपूर्व रिहाई दी जाती है। इनमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) और 15 नवंबर (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- MP: दतिया उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, हाईकोर्ट में सुनवाई 15 अप्रैल तक टली, BJP नेताओं की बंद कमरे में बैठक
अच्छे व्यवहार को मिलता है प्रोत्साहन
सरकार का मानना है कि इस तरह की रियायत से बंदियों में अच्छा व्यवहार बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। इससे जेलों में अनुशासन बना रहता है और प्रशासनिक व्यवस्था भी बेहतर होती है।
ये भी पढ़ें- Indore News: नगर निगम में बजट सत्र के दौरान हंगामा, भागीरथपुरा के लोगों ने पोस्टर लहराकर की नारेबाजी
पुनर्वास और भीड़ कम करने में मदद
इससे पहले 26 जनवरी 2026 को भी 94 बंदियों को इसी तरह राहत दी गई थी। सरकार का कहना है कि समयपूर्व रिहाई से बंदियों को समाज में दोबारा बसने में आसानी होती है और जेलों में भीड़ कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही इससे जेलों में ओवरक्राउडिंग में भी कमी आती है।