नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। असली नोट के बदले 10 गुना नकली नोट का झांसा देकर लोगों को फंसाने वाला शातिर जालसाज पकड़ा गया है। वह चूरन वाले नोटों की गड्डियों के ऊपर असली नोट लगाकर फंसाता था। पहले बाजार में चलाने के लिए भी बतौर सैंपल असली नोट ही देता था, जिससे उस पर लोगों को यकीन हो जाए। दतिया के डेयरी संचालक को इसने फंसाया था।

जिसकी समझदारी के बाद ही यह जालसाज पकड़ा गया। महाराजपुरा थाना पुलिस ने दीनदयाल नगर के पास से पकड़ा है। उसके पास से 500, 200 और 100 के चूरन वाले नोटों की गड्डियां मिली हैं।

कहां का है मामला

दतिया के बड़ौनी स्थित बिल्हरी खुर्द गांव का रहने वाला सोनू पुत्र हरगोविंद पाल पेशे से डेयरी संचालक है। उसके पास तीन दिन पहले अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम आजाद अली निवासी हाथीखाना मुरार बताया। उसने कहा कि वह नकली नोट का काम करता है। एक नकली नोट के बदले उसी कीमत के 10 नकली नोट देता है। पहले जांच के लिए उसने 500, 200 और 100 रुपये के पांच नोट दिए। सोनू उसके झांसे में आ गया। वह ग्वालियर आया और उससे मिला। उसे पांच नोट दिए गए। जब सोनू ने बाजार में यह नोट चलाए तो दुकानदारों ने ले लिए।

फिर कॉल करने वाले ने तीन लाख रुपये के असली नोट के बदले 30 लाख रुपये देने की बात कही। सोनू ने 40 हजार रुपये दे दिए और 2.60 लाख रुपये नकली नोट की डिलीवरी के समय देने की बात कही। सोनू को कुछ संदेह हुआ तो महाराजपुरा थाने जाकर सूचना दे दी। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल और उनकी टीम आरोपित की घेराबंदी में लग गई।

दीनदयाल नगर स्थित टाइगर चौक पर वह बैग लेकर पहुंच गया। जैसे ही सोनू उसके पास गया तो पुलिस आ गई। पुलिस ने आजाद अली को पकड़ लिया। बैग देखा तो उसमें 500, 200 और 100 रुपये के असली नोट ऊपर लगी हुई गड्डी थी, जिसमें नीचे चूरन वाले नोट लगे थे। पुलिस ने उस पर एफआईआर दर्ज की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *