शहर के माधोगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धमकी देने का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 08:15:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 08:15:10 PM (IST)

ग्वालियर में 'रवि' बनकर विधवा महिला से दोस्ती और दुष्कर्म,  आधार कार्ड से खुली 'समीर' की पोल; अब धर्म परिवर्तन के लिए मारपीट और धमकी
धर्म परिवर्तन के लिए मारपीट और धमकी( सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के माधोगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर महिला से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपनी असली पहचान उजागर कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। माधोगंज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

झूठी पहचान से बढ़ाई नजदीकियां

पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसके पति की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम “रवि ठाकुर” बताया। वह खुद को हिंदू बताता था और माथे पर टीका लगाकर मिलता था। नौकरी दिलाने के बहाने उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

आरोप है कि युवक ने महिला को घर बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक टालने लगा। इसी दौरान महिला को उसका आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम “समीर खान” लिखा था।

पहचान उजागर होने पर दबाव और मारपीट

महिला के मुताबिक, सच्चाई सामने आने पर युवक ने बताया कि वह मुस्लिम है और शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। इंकार करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की और उसके फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed