वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर आज रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका आलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसाख कृष्ण पक्ष की तृतीया पर सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया और कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

 श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और बेलपत्र से श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए और जय श्री महाकाल का जयघोष किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 KM लंबे फोर लेन के लिए 758 करोड़ स्वीकृत, सीएम ने गडकरी को जताया आभार

अतुल श्रीवास्तव व कावेरी प्रियम ने भी लिया आशीर्वाद
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अतुल श्रीवास्तव ने श्री महाकालेश्वर  के दर्शन किए। इस बीच उन्होंने कहा कि इस समय मेरी पूरी रगों में एक स्फूर्ति सी आ गई है। वहीं, टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम भी भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती मे शामिल हुई टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम, दर्शन कर कहा –  मैं पिछले तीन साल से लगातार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रही हूँ
कावेरी ने कहा कि मैं पिछले तीन साल से लगातार आ रही हूं। बाबा श्री महाकाल सब पर कृपा बनाए रखें। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed