गुरकीरत की 14 मार्च को कनाडा में हत्या कर दी गई थी। उनका शव घटना के 21 दिन बाद शुक्रवार को उज्जैन लाया गया है। घर पर सिख समाज सहित परिचितों और पड़ोसियों ने गुरकीरत सिंह के अंतिम दर्शन किए। गुरकीरत का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां कस्टम और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज जैसे ही गुरकीरत का शव उनके निवास पर पहुंचा तो चारों ओर माहौल गमगीन हो गया।

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन प्रदेशवासियों के सुख दुख में साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों से स्व मनोचा का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा श्री महाकाल से स्व मनोचा के परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक आनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व  मनोचा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह है घटना

कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में 10-12 युवकों ने पहले गुरकीरत की पिटाई की, फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिवार अंतिम बार बेटे का चेहरा देखने का इंतजार कर रहा था।

ये भी पढ़ें- MLA Membership Terminated: दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात जारी हुआ आदेश; सीट रिक्त घोषित

अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड स्थित निवास पर अंतिम दर्शन और अरदास के बाद शव यात्रा निकाली गई। उज्जैन आगमन के बाद परिवारजन, रिश्तेदार और समाजजन अंतिम दर्शन किए, इसके पश्चात अंतिम यात्रा निकली। यह शव यात्रा पार्श्वनाथ सिटी से देवास रोड, संजीवनी हॉस्पिटल चौराहा, फ्रीगंज स्थित सुख सागर गुरुद्वारा साहिब, टावर चौक, चामुंडा माता मंदिर, आगर रोड, मंगलनाथ मार्ग, पीपलीनाका होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि– फोटो : credit

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *