राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले का बदला लेने के लिए एक बदमाश पति-पत्नी ने शुक्रवार सुबह एक अधेड़ के घर पहुंचकर फायरिंग की और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐशबाग पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय रेहाना बेगम ऐशबाग इलाके में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा मोहम्मद तारिक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करोंद गया हुआ था। इसी दौरान दानिश अली अपनी पत्नी रिमशा के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा। दानिश के हाथ में अवैध हथियार था और दोनों उनके छोटे बेटे गुराज को तलाश रहे थे।

पढ़ें:  9 प्रकरण में FIR, 2888 एलपीजी सिलिंडर जब्त, मंत्री बोले- पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक

रेहाना ने दरवाजा नहीं खोला। इसी बीच आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो उन्होंने खिड़की से झांका। तभी दानिश ने गोली चला दी, जो लोहे के गेट से टकरा गई। आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

जनवरी में हुए हमले का लेना चाहते थे बदला

पुलिस के अनुसार, इसी साल जनवरी में विदिशा से शादी समारोह से लौटते समय दानिश और उसकी पत्नी पर हमला हुआ था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस मामले के मुख्य आरोपी जेल में हैं, जबकि गुराज अभी फरार है। दानिश उसी की तलाश में घर पहुंचा था। पुलिस ने गुराज के साथ-साथ दानिश और उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *