ग्वालियर में पार्किंग विवाद पर सीबीआइ एसआइ परिवार से मारपीट हुई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज। वहीं पेट्रोल पंप संचालक ने युवक को बंदूक दिखाकर धमकाया, एफआ …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 01:07:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 01:07:29 PM (IST)

ग्वालियर में कार पार्किंग विवाद, 5 लोगों ने CBI के SI की पत्नी और बेटी को पीटा; वीडियो वायरल
ग्वालियर में कार पार्किंग विवाद। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पार्किंग विवाद में एसआइ परिवार और पड़ोसियों में मारपीट।
  2. पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआइआर दर्ज।
  3. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। महाराजपुरा क्षेत्र में सीबीआइ के एसआइ की पत्नी और बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दूसरे पक्ष ने भी इन पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस एफआइआर दर्ज कर ली है।

एसआइ आरके भारद्वाज सीबीआइ में प्रतिनियुक्ति पर हैं। पड़ोस में रहने वाले सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, आकाश राजावत, ध्रुव राजावत से कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। उनकी बेटी और पत्नी जब बचाने के लिए आई तो इनके साथ भी मारपीट की। अपने बचाव में इन लोगों ने भी मारपीट की। उसके बाद यह लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने क्रास एफआइआर दर्ज की है।

इधर…पेट्रोल पंप संचालक ने युवक को धमकाया- कहा गोली मार दूंगा

माधोगंज स्थित सिकंदर कंपू क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक विजय कुशवाह ने रोहित सिंह को बंदूक दिखाकर धमकाया। इनका किसी बात पर विवाद हो गया था। विजय कुशवाह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गए। रोहित से कहा कि गोली मार दूंगा। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय कुशवाह युवक को धमका रहे हैं। माधोगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी का कहना है कि एफआइआर दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *