ग्वालियर के ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम से पुराने कर्मचारी ने असली सोने की अंगूठी चोरी कर नकली रख दी। ऑडिट में खुलासा हुआ, पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गि …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 12:01:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 12:01:55 PM (IST)

ब्लू स्टोन शोरूम से पुराने नौकर ने ही चोरी की सोने की अंगूठी, दिल्ली से गिरफ्तार
ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम से चोरी करने वाला गिरफ्तार। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पुराने कर्मचारी ने शोरूम से सोने की अंगूठी चोरी की
  2. नकली अंगूठी रखकर असली अंगूठी रूमाल में छुपाई
  3. ऑडिट के दौरान अंगूठी नकली होने का खुलासा हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पड़ाव चौराहा स्थित ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम से पुराने नौकर ने ही सोने की अंगूठी चोरी कर ली। वह सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने आया था। इसके बाद सोने की अंगूठी चोरी की और नकली अंगूठी इसकी जगह रख दी। ऑडिट के समय अंगूठी नकली निकली।

कैमरे देखे तो उसमें पुराना नौकर ही असली अंगूठी देखने के बहाने अपने रूमाल में रखता दिखा। उसने नकली अंगूठी शोकेस में रखवा दी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ आरोपी

  • कोटेश्वर रोड स्थित फोर्ट इंक्वेलस में रहने वाले ऋषभ दुबे ब्लू स्टोन कंपनी के शोरूम पर मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को उनके यहां काम करने वाला अभिषेक शर्मा आया था। अभिषेक अब दिल्ली में नौकरी करता है। उसने दो अंगूठी खरीदने की बात कही। अंगूठियां देख रहा था।
  • उसने एक अंगूठी अपने रूमाल में रखी। नकली अंगूठी शोकेस में रखवा दी। चोरी हुई अंगूठी का वजन 17 ग्राम 90 मिलीग्राम है। अंगूठी चोरी हो गई है इसका किसी को पता नहीं लगा। सारे गहनों का ऑडिट हुआ तब यह अंगूठी नकली मिली। उसके बाद कैमरे देखे तब अभिषेक की चोरी पकड़ी गई। वह शहर से भाग चुका था। पड़ाव थाने में शिकायत की। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और उनकी टीम ने घेराबंदी कर अभिषेक को पकड़ लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *