बेहट में स्कार्पियो पर फायरिंग मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार हुए। रेत खदान विवाद में सतीश यादव को निशाना बनाया गया, लेकिन गलती से अन्य लोग घायल हो गए। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 11:26:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 11:26:43 AM (IST)

रेत खदान के झगड़े में की थी फायरिंग, आरोपी बोले- बदमाश सतीश यादव को टारगेट कर चलाई गोलियां
काले रंग की स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामला। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पुलिस ने फायरिंग मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
  2. सतीश यादव को निशाना बनाकर स्कार्पियो पर गोली चलाई।
  3. रेत खदान विवाद के चलते आरोपितों ने हमला किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर जिले के बेहट क्षेत्र में मंगलवार रात काले रंग की स्कार्पियो पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका निशाना कुख्यात बदमाश सतीश यादव था, जिससे रेत खदान को लेकर उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी।

हालांकि घटना के समय स्कार्पियो में सतीश यादव मौजूद नहीं था। उसमें अन्य लोग सवार थे। इस हमले में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई थी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रेत खदान विवाद बना फायरिंग की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि स्कार्पियो वाहन नीरज यादव के नाम पर दर्ज है, लेकिन इसका उपयोग सतीश यादव करता था। आरोपियों ने इसी आधार पर वाहन को पहचानकर हमला किया। रेत खदान को लेकर सतीश यादव से उनकी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने उसे टारगेट कर गोलीबारी की योजना बनाई। आरोपियों को यह जानकारी नहीं थी कि उस समय वाहन में कोई और लोग सवार हैं।

घटना में महिला घायल

फायरिंग के दौरान विमला देवी को गोली लग गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि घायल महिला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी बदमाश सोनू गौतम की भाभी हैं। फरियादी भीम गौतम (सोनू का भतीजा) है, अपने परिवार के साथ गिजौर्रा स्थित दूध खोह आश्रम में कथा में शामिल होने आया था और दर्शन कर लौट रहा था, तभी यह हमला हुआ।

क्रेटा कार से पीछा कर की गई फायरिंग

घटना के समय क्रेटा कार (एमपी 07 सीएफ 1002) सड़क पर खड़ी थी। हूटर बजाने पर आरोपी वाहन हटाकर पीछे लग गए और कुछ ही दूरी पर स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस ने जांच के दौरान इसी वाहन के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पान सिंह उर्फ पप्पू, राधे गुर्जर और राहुल बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 315 बोर की बंदूक, दो जिंदा कारतूस और क्रेटा कार बरामद की गई है। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed