छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर गुरुवार शाम हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा कि प्रभावित परिवारों के साथ उनकी पूरी संवेदनाएं हैं और इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि जबलपुर से डॉक्टरों की टीम छिंदवाड़ा और नागपुर भेजी जा रही है।
आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
मैंने संबंधित अधिकारियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 26, 2026
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; कई की हालत गंभीर
प्रभारी मंत्री को छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश
वहीं, छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को अपने कार्यक्रम बदलकर तत्काल छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की जा सके। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP में बिजली का झटका: 4.80% दरें बढ़ीं, 1 अप्रैल से नए टैरिफ लागू, स्मार्ट मीटर पर दिन में 20% की छूट मिलेगी
भोपाल में कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग
साथ ही भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बता दें छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रक से टक्कर के बाद एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ यात्रियों के हाथ कटने और कई के सिर फूटने जैसी गंभीर चोटें सामने आई हैं।
