मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, खरगोन, अशोकनगर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर व अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए धमकी भरे मामलों की जांच मध्यप्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंप दी गई है। पुलिस महानिदेशक डीजीपी कैलाश मकवाणा ने नौ पुलिस अधिकारियों की टीम भी जांच के लिए गठित कर दी है।

जांच टीम में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के पुलिस अधीक्षक को भी शामिल किया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ मध्यप्रदेश में हाल के दिनों में भोपाल के कोलार थाना सहित आधा दर्जन थानों में फिरौती मांगने के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों की जांच अब एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा के निगरानी में नौ अधिकारियों की विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी गई है। 

इन अधिकारियों की टीम करेगी जांच

जांच के लिए गठित की गई एसटीएफ की एसआईटी में डीआईजी व एसपी रेल भोपाल राहुल लोढ़ा, एसटीएफ भोपालएसपी राजेश सिंह भदौरिया, एसटीएफ इंदौर एसपी नवीन कुमार चौधरी, एसपी एटीएस वैभव श्रीवास्तव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेडियो) सुधीर कनोजिया, डीएसपी एसटीएफ सूर्यकांत, दिव्या सिंह राजावत, महेन्द्र सिंह चौहान, कार्यवाहक डीएसपी एसटीएफ योगिता साटनकर को शामिल किया गया है। जांच की निगरानी एडीजी एसटीएफ डी श्रीनिवास वर्मा करेंगे। 

पढ़ें; हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खत्म, युवती ने बताया- अपनी मर्जी से की शादी

इन थानों में दर्ज हैं लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के खिलाफ प्रकरण

लॉरेंस विश्नोई के गुर्गों के खिलाफ अशोकनगर जिले के कोतवाली, इंदौर देहात के किशनगंज, इंदौर शहर के तुकोगंज, खरगोन जिले के कसरावद, भोपाल के कोलार और इंदौर क्राइम ब्रांच में करोड़ों की अड़ी डालने और धमकी देने के संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। 

लुकआउट सर्कुलर की तैयारी

इंदौर पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्स की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई की मदद लेने जा रही है। इसके साथ ही हैरी के खिलाफ इंदौर पुलिस लुकआउट सर्कुलर भी जारी करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अब जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है तो आने वाले दिनों में जो भी कार्रवाई होगी एसटीएफ की एसआईटी करेगी। उल्लेखनीय है कि हैरी बॉक्सर वर्तमान में विदेश में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *