इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीजाबाग कॉलोनी में रहने वाला पड़ोसी महिला के साथ कई दिनों से अश्लील हरकत कर रहा था। वह महिला को देखते ही कपड़े उतारकर …और पढ़ें

HighLights
- अलीजाबाग में पड़ोसी महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी नामजद
- महिला को देखते ही कपड़े उतारने और गंदे इशारे करने का लगा गंभीर आरोप
- विरोध करने पर बेटे को धमकाया, इंदरगंज थाना पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीजाबाग कॉलोनी में रहने वाला पड़ोसी महिला के साथ कई दिनों से अश्लील हरकत कर रहा था। वह महिला को देखते ही कपड़े उतारकर खड़ा हो जाता था। महिला को अश्लील इशारे करता था। बुधवार को भी उसने फिर यही हरकत दोहराई।
क्या है पूरा मामला?
जब महिला ने टोका तो फिर अश्लील हरकत करने लगा। बेटे को भी धमकाया। इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। अलीजाबाग कॉलोनी में रहने वाला मनीष शर्मा पड़ोस में रहने वाली महिला पर गलत नियत रखता है। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि वह अपने पति से अलग रहती है। साथ में बेटा भी रहता है।
