महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। वह कई बार डायरेक्टर के साथ नजर आईं। हाल ही में मोनालिसा ने केरल के फरमान नाम के व्यक्ति से शादी कर ली, जिसे सनोज मिश्रा ने लव जिहाद कहा। इसके बाद ही मोनालिसा ने डायरेक्टर पर ही आरोप लगा दिए हैं, उन्हें एक घिनौना आदमी बताया है। इस बारे में अब सनोज मिश्रा ने अपना पक्ष रखा है। 

डायरेक्टर ने कहा कि दोहरी साजिश हो रही है

सनोज मिश्रा ने एक वीडियो बुधवार को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि यह उनका आखिर वीउियो हो सकता है। जिसमें वह मोनालिसा द्वारा लगाए गए आरोप को झूठा बताते हैं। अपने खिलाफ हाे रही साजिश का जिक्र करते हैं। 

वह वीडियो में कहते हैं, ‘मोनालिसा के लव जिहाद वाले मामले के खिलाफ मैंने देशभर में एक मिशन चलाया, जिसमें मुझे लोगों को साथ मिला। लेकिन अब मामला अलग होता जा रहा है। जिहादियों के साथ साथ केरल के मिशनरी भी मेरे पीछे पड़ गए हैं। ज्वाइंट ऑपरेशन में मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।’ 

सनोज मिश्रा वीडियो में बताते हैं कि मोनालिसा को उनके खिलाफ खड़ा किया गया है। वह कहते हैं, ‘मोनालिसा को मेरे खिलाफ भड़का जा रहा है। पहले तो इस तरह की बातें सामने नहीं आईं।’ वह वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने बेटी की तरह माेनालिसा को पढ़ाया और उसको सपोर्ट किया है। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)



 

मोनालिसा के आरोपाें पर क्या बोले? 


सनोज मिश्रा दुखी मन से कहते हैं, ‘जिहादियों ने मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया है। यह वही बच्ची है जिससे वह पढ़ाते थे, अब वह बोल रही है कि मैं उसे गलत तरीके से छूता था। जब मैं उसे पढ़ाता था तो मेरे बच्चे गुस्सा करते थे, वह बाेलते थे कि आपने हमें तो कभी नहीं पढ़ाया। अब मोनालिसा मेरे बारे में अनगर्ल बातें कह रही है।’ 


बता दें कि बीते दिनों मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा था, ‘उनकी फिल्मों का हिस्सा कौन बनना चाहेगा? वे बहुत ही बुरे और घिनौने इंसान हैं। वे फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। उनका नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- ‘वो घटिया आदमी, फिल्म के नाम पर…’

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Monalisa Bhosle (@monalisabhosle088)







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *