मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार उलटफेर कर रहा है। एक तरफ कई शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर अब प्रदेश में तीसरी बार बारिश और आंधी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है।
गर्मी के बाद बदलेगा मौसम
गुरुवार तक प्रदेश में तेज गर्मी का असर बना रह सकता है। उज्जैन, भोपाल, सागर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान ज्यादा रहने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम अचानक बदलेगा और बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
इन इलाकों में ज्यादा असर
आगामी सिस्टम का सबसे ज्यादा असर उज्जैन, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में देखने को मिलेगा। यहां आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।मार्च में इससे पहले भी दो बार आंधी-बारिश का दौर आ चुका है। एक दौर लगातार चार दिन तक चला, जिसमें 45 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई और 17 जिलों में ओले गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलों को नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें-5वीं-8वीं में छोटे जिलों का परचम,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर
प्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर
हाल ही में कई शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां पारा 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम, खंडवा, खरगोन और रायसेन में भी तेज गर्मी रही। बड़े शहरों में उज्जैन, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-सीएम यादव ने जन्मदिन पर ‘MPT कैफे कल्चर हाउस’ का किया शुभारंभ, दिव्यांग बच्चों को दी 5 लाख की सहायता
अप्रैल की शुरुआत भी बारिश से संभव
मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च की रात से एक और सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में भी बारिश और आंधी का असर बना रह सकता है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनोंउ की नहीं है। अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी और कई संभागों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।
