मुरैना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर छौंदा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान शिवम वर्मा ,विशाल वर्मा और अरुण प्रजापति निवासी रानीपुर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त ग्वालियर से बाइक पर सवार होकर करौली माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।लेकिन रास्ते में ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनकी जिंदगी का सफर वहीं खत्म हो गया।

पढ़ें: ग्वालियर में केमिकल गोदाम में भीषण आग, लोगों ने दूसरी छतों पर कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार शिवम वर्मा और विशाल वर्मा ग्वालियर में रहकर क्रमशः 10वीं और 11वीं की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि अरुण प्रजापति मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।तीनों की मौत से उनके गांव रानीपुर में मातम पसरा हुआ है।हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मुरैना जिला अस्पताल के मोर्चुरी हाउस भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *