राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 25 मार्च (बुधवार) को घोषित किया जाएगा। छात्र सुबह 11:30 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। जानकारी के अनुसार, रिजल्ट घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय में शुरू होगी। इसके बाद 11:30 बजे परिणाम पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा। प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गईं। ये परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुईं। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय विद्यालयों तथा पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों का मूल्यांकन कर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।

Trending Videos

 यहां देखें रिजल्ट

विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx⁠ पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर देख सकेंगे। अभिभावक और शिक्षक भी इसी पोर्टल से रिजल्ट देख पाएंगे।  स्कूल प्रमुख अपने संस्थान का विद्यार्थीवार परिणाम भी एक्सेस कर सकेंगे। क्यूआर कोड के जरिए भी पोर्टल लिंक उपलब्ध कराई गई है।

 


यह भी पढ़ें-मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग,बोले-इस्लाम में गाय का मांस खाना हराम

मूल्यांकन का बड़ा आंकड़ा

– प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए

– 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की

– सभी अंकों की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर दर्ज की गई

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *