राजधानी के जेके अस्पताल और जेके यूनिवर्सिटी को बम धमकी भरा ई-मेल मिला है। धमकी में तमिलनाडु की राजनीतिक परिस्थितियों और स्थानीय मुद्दों का जिक्र किया गया है। पुलिस के अनुसार, ई-मेल में लिखा था कि तमिलनाडु में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित कर गोलियों और बमों से “अशुद्ध” तत्वों को साफ़ किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जेके यूनिवर्सिटी पहुंची और खोजबीन की, लेकिन वहां कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

Trending Videos

प्रारंभिक जांच में यह ई-मेल तमिल मुक्ति संगठन की ओर से भेजे जाने की आशंका जताई गई है। यह घटना दो दिन पहले जिला नाप-तौल कार्यालय को लगातार धमकी मिलने के बाद आई है, हालांकि वहां भी कोई विस्फोटक नहीं पाया गया था।

पढ़ें: रीवा में सड़क पर पुलिस की बर्बरता: युवक के साथ अमानवीय व्यवहार वायरल, हिंसक कार्यशैली पर उठे सवाल

ई-मेल में तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, राजनीतिक भ्रष्टाचार और ट्रस्टों के माध्यम से विदेशी चंदों का इस्तेमाल जैसे मुद्दों का ज़िक्र किया गया है। धमकी में कहा गया कि 2026 के चुनावों में डीएमके पार्टी की जीत पर प्रतिशोध स्वरूप परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुँचाया जा सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *