MP Crime: ग्वालियर के हुजरात चौराहा स्थित बरजौर सिंह का बाड़ा इलाके में जमीन विवाद को लेकर ट्रेवल एजेंसी संचालक अरविंद सिंह गुर्जर और उनकी पत्नी पर चच …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 09:26:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 09:26:31 AM (IST)

ग्वालियर में ट्रेवल एजेंसी संचालक को पत्नी सहित चचेरे भाइयों ने बेरहमी से पीटा, महिला के पेट में लात मारकर घसीटा
Gwalior Crime: लाठी-डंडों से मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

HighLights

  1. जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दंपती पर किया हमला
  2. लाठी-डंडों से मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
  3. हाल ही में डिलीवरी हुई महिला की हालत बिगड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शहर के हुजरात चौराहा स्थित बरजौर सिंह का बाड़ा इलाके में पारिवारिक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रेवल एजेंसी संचालक अरविंद सिंह गुर्जर और उनकी पत्नी के साथ उनके ही चचेरे भाइयों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। लाठी-डंडों से की गई यह मारपीट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फार्म हाउस जाते समय घेरकर किया हमला

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुजरात चौराहा के पास रहने वाले अरविंद सिंह गुर्जर ‘धर्मेंद्र ट्रैवल्स’ के संचालक हैं और उनकी जिम भी है। उनका अपने परिवार के ही आलोक गुर्जर, शत्रु गुर्जर, मोहित गुर्जर, कमल गुर्जर, राहुल गुर्जर और भरत गुर्जर से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

बताया गया कि हाल ही में जिम को लेकर भी विवाद हुआ था। शनिवार शाम अरविंद सिंह गुर्जर अपने सिटी सेंटर स्थित ब्लू लोटस हाउसिंग सोसायटी के फार्म हाउस जाने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। आरोपितों ने उन्हें जमीन पर पटककर लात-घूंसे मारे और लाठी-डंडों से सिर पर वार किया।

बचाने आई पत्नी और मां पर भी किया हमला

हमले के दौरान अरविंद की पत्नी और मां उन्हें बचाने के लिए आगे आईं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। पत्नी को जमीन पर पटककर लातें मारीं और घसीटा भी। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह अरविंद, उनकी पत्नी और मां वहां से निकलकर कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी

मारपीट में अरविंद की पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। हाल ही में उनकी डिलीवरी हुई थी और ऑपरेशन भी हुआ था। आरोपितों ने उनके पेट में लात मारी, जिससे टांके खुलने का खतरा और आंतरिक ब्लीडिंग की आशंका बताई जा रही है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी

जानकारी के अनुसार मोहित गुर्जर के भाई राहुल गुर्जर ने पिछले साल जयेंद्रगंज क्षेत्र में अपनी काले रंग की स्कार्पियो से सड़क पर उत्पात मचाया था और लोगों को टक्कर मारने की कोशिश की थी। उस समय सीएसपी रोबिन जैन ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन वह पुलिस से भी उलझ गया था। बाद में उस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी और वाहन जब्त किया गया था।

परिवार पर गुंडागर्दी के आरोप

पीड़ित अरविंद सिंह गुर्जर का आरोप है कि आलोक गुर्जर, मोहित गुर्जर और राहुल गुर्जर सहित उनके परिवार के सदस्य इलाके में लंबे समय से गुंडागर्दी करते आ रहे हैं और उनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मारपीट के मामले में FIR कर ली है। आरोपित घर से गायब हैं। इन्हें जल्दी पकड़ लेंगे।

-मोहिनी वर्मा, थाना प्रभारी, कोतवाली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *