इंदौर के बिचौली हप्सी क्षेत्र में बुधवार सुबह केले से भरा आयशर वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया। आयशर वाहन स्पीड में था और ट्रक से इतनी जोर से टकराया कि वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी की मदद से निकाला गया। आयशर वाहन में सवार ड्रायवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया था और टक्कर हो गई।

 

केलों से भरा आयशर वाहन राऊ से देवास की तरफ जा रहा था। बायपास पर बिचौली हप्सी ब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से वह पीछे की तरफ टकराया। जोर से हुई टक्कर के बाद ग्रामीण और राहगिर एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। आयशर वाहन का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया था और ड्रायवर व क्लीनर भी डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसे रहे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एक जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे केबिन को हटाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

 

मृतक की पहचान रमेश उर्फ राजेश पुत्र फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी के रुप में हुई। रमेश ड्रायवर और क्लीनर राजू उर्फ राजेश निवासी धार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के लिए ट्रक की गलत पार्किंग को जिम्मेदार माना और ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि इंदौर बायपास में सर्विस रोड व तीन स्थानों पर ब्रिजों का निर्माण हो रहा है। इस कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बीते चार माह में आठ से ज्यादा हादसे बायपास पर हो चुके और दस से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *