मध्य प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक के बीच घरेलू सिलेंडर के लिए भी लोग परेशान होने लगे हैं। ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से उपभोक्ता परेशान होकर एजेंसी पहुंच रहे हैं। गैस एजेंसियों का कहना है कि बुकिंग सिस्टम का सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। यहीं नहीं बुकिंग होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कई जगह लोगों और एजेंसियों के कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति भी बन रही हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। 

इसके उलट जमीनी स्थिति अलग दिखाई दे रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी बुकिंग कई दिनों पहले होने के बावजूद उनको सिलेंडर नहीं मिल रहा। उनको कंपनी से सप्लाई नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं, कुछ का कहना है कि कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग सर्वर पर दिक्कत आने से उनको एजेंसी के चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। यह स्थिति शाहपुरा, टीटी नगर, जहांगीराबाद, बागसेवनिया समेत कई इलाकों में बनी हुई हैं।  

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव की घोषणा- दमोह के हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ होगा, 405 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक: मंत्री 

इधर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि एलपीजी उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। मंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वितरक स्तर पर एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न होने दी जाए। इसके लिए जिला स्तर पर खाद्य विभाग, ऑयल कंपनियों और गैस वितरकों के साथ नियमित बैठक कर स्थिति की समीक्षा करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें-  युद्ध का असर अब ग्वालियर की शादियों पर: कमर्शियल सिलेंडर की कमी से कैटरर्स परेशान, नई बुकिंग पर खड़े किए हाथ

वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल की सलाह

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, मॉल, औद्योगिक इकाइयों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सीमित की गई है। प्रशासन ने बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं को उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करने की सलाह भी दी है। राज्य सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *