इंदौर में 8 मार्च को निकलने वाली गेर के कारण ट्रैफिक पुलिस ने राजवाड़ा व आसपास के हिस्सों की ट्रैफिक व्यवस्था बदली है। सुबह 11 से शाम चार बजे तक वाहन चालक राजवाड़ा, आड़ा बाजार, खजूरी बाजार वाले हिस्से मे वाहन नहीं ले जा सकेंगे।

गेर मार्ग पर कुछ स्थानों पर एम्बुलैंस भी तैनात रहेगी, ताकि  आपात स्थिति में वे लोगों को अस्पताल पहुंचा सके। लालबाग की तरफ से आने वाले वाहन चालक जवाहर मार्ग, संजय सेतू होते हुए एमजी रोड की तरफ जा सकेंगे,जबकि बड़ा गणपति से आने वाले वाहन चालक सुभाष मार्ग से एमजी रोड या चिमनबाग की तरफ जा जा सकेंगे।

 

जवाहर मार्ग, निहालपुरा चौराहे से सराफा थाने की ओर, बजाज खाना चौक से सराफा थाने की ओर, बर्तन बाजार गली से विजय जाट हाउस की ओर, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां गेर देखने  आने वाले लोगों के वाहन पार्क होंगे।

 

बस व लोडिंग वाहन जवाहर मार्ग, राजवाड़ा क्षेत्र प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस एवं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भवरकुआँ से आना-जाना कर सकेंगे। भीड़ के आधार पर यह प्रतिबंध रीगल चौराहा, पटेल प्रतिमा, कलेक्ट्रेट, महूनाका, शिवानी होटल तिराहा, वायरलेस चौराहा से लागू किया जा सकेगा।जो वाहन चालक, हरसिध्दी मंदिर से मच्छी बाजार चौराहे से यशवंतरोड़ होते हुए जवाहर मार्ग में आगे की ओर जाना चाहते हैं ऐसे वाहन चालक मच्छी बाजार चौराहे से कडाव घाट होते हुए दरगाह चौराहा, बियाबानी चौराहा, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा से आगे की ओर जा सकेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *