कोटा से ग्वालियर रामलीला मंचन के लिए आए कलाकार भारत कुमार भूटानी से 12 लाख रुपये लूटने वाली हनीट्रैप गैंग पुलिस ने पकड़ ली है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 05:38:48 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 05:38:48 AM (IST)

ग्वालियर में रामलीला कलाकार बना हनीट्रैप का शिकार, सास-ससुर, बेटी और दामाद ने मिलकर लूटे 12 लाख के गहने
ग्वालियर में रामलीला कलाकार बना हनीट्रैप का शिकार।

HighLights

  1. ग्वालियर में रामलीला कलाकार बना हनीट्रैप का शिकार।
  2. सास-ससुर, बेटी और दामाद ने मिलकर लूटे 12 लाख के गहने।
  3. दोस्ती के जाल में फंसाकर बुलाया घर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कोटा से ग्वालियर रामलीला मंचन के लिए आए कलाकार भारत कुमार भूटानी से 12 लाख रुपये लूटने वाली हनीट्रैप गैंग पुलिस ने पकड़ ली है। सास-ससुर, बेटी-दामाद ने मिलकर ही हनीट्रैप गैंग बनाई। 55 वर्षीय महिला से मिलने के लिए भारत आया था, तभी उसने कपड़े उतारे और शोर मचा दिया।

फ्लैट के दूसरे कमरे में से भागकर उसका पति, बेटी और दामाद आ गए। इन लोगों ने सोने की चेन, कड़ा और तीन अंगूठियां हत्या की धमकी देकर उतरवा लीं। उसका वीडियो भी रिकार्ड किया।

पुलिस ने यह गहने भी बरामद कर लिए हैं। आरोपितों पर पड़ाव थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। इनसे पूछताछ चल रही है। आशंका है कि इस तरह इन्होंने और भी लोगों से रुपये, गहने लूटे होंगे।

दोस्ती के जाल में फंसाकर बुलाया घर

कोटा स्थित राजीव गांधी नगर का रहने वाला भारत कुमार भूटानी हर साल रामलीला मंचन के लिए आता है। झंग बिरादरी द्वारा रामलीला कराई जा रही थी, जिसमें भारत केवट का किरदार निभाता है। उसकी दोस्ती रीता आर्य नाम की महिला से हुई थी।

रीता ग्वालियर के गांधी नगर इलाके में रहती है। रीता ने उसे मिलने के लिए यह कहकर बुलाया कि वह घर पर अकेली है। इस पर भारत उसके फ्लैट पर पहुंच गया। फ्लैट पर पहुंचकर वह महिला से बात कर रहा था, तभी उसने कपड़े उतारे और शोर मचा दिया।

वीडियो बनाकर दी हत्या की धमकी

अंदर से उसका पति राजेंद्र आर्य, बेटी निधि और दामाद विशाल आर्य आ गए। इन लोगों ने उससे कहा कि वह गलत काम करने आया था। वीडियो बनाना शुरू कर दी। फिर उससे कहा कि अगर बचना है तो गहने उतार दे।

भारत से करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने उतरवा लिए, फिर इसे भगा दिया। भारत ने पुलिस को सूचना दे दी और लूट की कहानी सुनाई। रात को उसने बताया कि वह हनीट्रैप का शिकार हुआ। फिर पुलिस इन चारों की तलाश में लग गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

चाकू अड़ाकर धमकाया- कहा मार डालेंगे, कहेंगे- दुष्कर्म करने आया था

महिला के कपड़े उतारते ही उसका पति, बेटी, दामाद आ गए। इन लोगों ने धमकाया कि उसे मार डालेंगे। चाकू अड़ा दिया और कहा कि अगर गहने नहीं उतारे तो मार डालेंगे। कहेंगे कि दुष्कर्म करने आया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *