होली के त्योहार के दौरान जहां पूरे शहर में रंग और उत्साह का माहौल रहा, वहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के जवान विभिन्न इलाकों में मुस्तैदी से तैनात रहे।होली के जुलूस, समारोह और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बीच पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। इसके बाद जब त्योहार का मुख्य दौर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, तो पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी एक-दूसरे के साथ रंगों का त्योहार उत्साह से मनाया।

पुलिसकर्मियों के बीच खासा उत्साह

भोपाल में नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। यहां रंग-गुलाल के साथ डीजे की धुन पर अधिकारी और जवान जमकर थिरके। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रंगों के साथ कीचड़ और मिट्टी की होली भी खेली गई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर डीजीपी कैलाश मकवाणा, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, एसीपी, आरआई और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के रंगों के साथ त्योहार का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें-एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकाआयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

पूरे शहर में कहीं भी बड़ी अप्रिय घटना नहीं

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Monika Shukla ने कहा कि पिछले तीन दिनों से पुलिसकर्मी लगातार शहर की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। अब उन्हें भी अपने सहकर्मियों, मित्रों और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने भोपाल के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के कारण पूरे शहर में कहीं भी बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए ऐसे आयोजन जरूरी होते हैं, जिससे वे अपने साथियों के साथ त्योहार मना सकें और लगातार ड्यूटी के तनाव से कुछ समय के लिए राहत पा सकें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed