संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस बार प्रदेश के दो प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया रैंक 5 प्राप्त की। धार जिले के प्राक्षल सेकेट्री ने 8वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा अशोकनगर के चितवन जैन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वीं रैंक प्राप्त की है। शुक्रवार को जारी हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 के नतीजो में मध्य प्रदेश के 16 युवाओं ने कामयाबी का परचम फहराया है। इंदौर के अक्षत बल्दवा और अनन्या शर्मा, भोपाल के ईशान और खंडवा की रूपल ने सफलता पाई है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों ने अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 में पर्सनैलिटी टेस्ट में हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें-  UPSC CSE 2025 Final Result: भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई 

परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टॉप-10 में प्रदेश के युवाओं का स्थान बनाना गर्व का विषय है। इससे देश और दुनिया में मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये युवा प्रशासनिक सेवाओं में देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: स्टाइपेंड बढ़ोतरी अटकी, रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध तेज, बांधी काली पट्टी, जाएंगे हड़ताल पर

भोपाल के ईशान की पांचवी रैंक 

ईशान मध्य प्रदेश से सफल होने वाले अभ्यार्थियों में शीर्ष पर हैं। ईशान नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। ईशान भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) में नवनियुक्त अधिकारी बने हैं। ईशान ने अपने बायो में भी लिखा है कि बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु शासन संबंधी समाधानों को लागू करने में रुचि रखता हूं। ईशान ने दिल्ली के नेशनल लॉ कॉलेज विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी कर चुके हैं।  ईशान ने स्कूली शिक्षा डीपीएस भोपाल से पूरी की है। ईशान की मां विनीता भटनागर आरजीपीवी में प्रोफेसर हैं। पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: कृषक कल्याण वर्ष पर कांग्रेस का हमला, किसानों को नहीं मिल रहा दाम, कृषि विभाग में 60% पद खाली

 

धार के पक्षाल की आठवीं रैंक 

धार जिले की कुक्षी विधानसभा के ग्राम बाग निवासी पक्षाल सेक्रेटरी ने 8वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल करके शानदार सफलता प्राप्त की है। आदिवासी बाहुल्या धार का नाम देश स्तर पर रोशन किया हैं। छोटी बहन क्रिया जैन ने अमर उजाला को विशेष चर्चा में बताया कि भइया का शुरू से ही फोकस पढाई पर रहा हैं, पिछली दो दीवाली से वे घर नहीं आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *