ग्वालियर में 10वीं की छात्रा ने गणित का पेपर बिगड़ने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता दुबई में फंसे थे, तीन दिन बाद लौटने पर पोस्टमार् …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर में 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
- गणित का पेपर खराब होने से थी मानसिक रूप से परेशान
- पिता दुबई में थे, तीन दिन बाद ग्वालियर पहुंचे
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण दुबई में फंसे हुए थे, तब उन्हें बेटी की आत्महत्या की खबर लगी।
वह तीन दिन बाद ग्वालियर आए तब छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि छात्रा 10वीं की छात्रा थी। गणित का पेपर बिगड़ गया था, इसलिए वह परेशान थी।
थाटीपुर स्थित सिद्धेश्वर नगर में रहने वाली छात्रा एंजेल पुत्री दुर्गा प्रसाद 10वीं की छात्रा थी। 3 मार्च को खाना खाकर सभी लोग सोने चले गए। इसी दौरान छात्रा ने फांसी लगा ली। छात्रा के पिता करीब 10 साल से दुबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण दुबई में फंसे हुए थे, जब उन्हें पता लगा तो आनन-फानन में ग्वालियर आने के लिए प्रयास किए। तीन दिन में वह ग्वालियर आ पाए। इसी दौरान गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभी परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। घर के अंदर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
इकलौती बेटी की मौत से बेसुध हुए माता-पिता
एंजेल यहां अपने भाई और मां के साथ रहती थी। पिता उसे बहुत स्नेह करते थे। वह दुबई में थे। इसी दौरान हमला हुआ। पिता की चिंता करने लगी। उसने वीडियो कॉल पर बात की थी। पिता से कहा था कि जल्दी आ जाओ। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता बेसुध हो गए।
