ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती को पड़ोसी समीर खान द्वारा हत्या और एसिड अटैक की धमकी देने का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 03:39:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 03:39:00 PM (IST)

'स्टेज पर दूल्हे के सामने गोली मारूंगा, एसिड फेंकूंगा...', ग्वालियर में युवती को दी धमकी, शादी से पहले दहशत
गिरवाई पुलिस ने आरोपी समीर खान को गिरफ्तार किया (AI Generated Image)

HighLights

  1. दो साल पुराने छेड़छाड़ केस में दबाव बना रहा आरोपी
  2. शादी से पहले एसिड अटैक की चेतावनी दी
  3. युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती को पड़ोस में रहने वाले समीर खान ने हत्या और एसिड अटैक की धमकी दी है। युवती की शिकायत के आधार पर गिरवाई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर कोर्ट में चल रहे मामले में राजीनामा करने या बयान बदलने का दबाव बना रहा था।

आंगन में पहुंचकर दी धमकी

घटना 3 मार्च की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। युवती सिकंदर कंपू, गिरवाई क्षेत्र स्थित अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला समीर खान वहां पहुंचा और उसे धमकाने लगा। आरोपी ने युवती को डराते हुए कहा कि यदि उसने समझौता नहीं किया तो वह उसकी शादी में हंगामा करेगा।

इतना ही नहीं, आरोपी ने यह भी धमकी दी कि जैसे बिहार के बक्सर में स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी गई थी, उसी तरह वह भी दूल्हे के सामने उसे गोली मार देगा। आरोपी ने युवती पर एसिड फेंककर चेहरा बिगाड़ने की भी धमकी दी।

11 मार्च को होने वाली है युवती की शादी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 मार्च को तय है। आरोपी इस बात को लेकर लगातार उसे डराने की कोशिश कर रहा था। वह बार-बार शादी में हंगामा करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिससे युवती और उसका परिवार दहशत में था।

दो साल पुराना छेड़छाड़ का मामला

युवती के अनुसार समीर खान अपने परिवार के साथ उसके घर के पास ही रहता है। करीब दो साल पहले उसने घर के बाहर युवती से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की थी। इस घटना की शिकायत गिरवाई थाना में दर्ज कराई गई थी और मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

पीड़िता का आरोप है कि तभी से आरोपी लगातार उसका पीछा करता है और राजीनामा करने के लिए दबाव बनाता रहता है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

धमकी मिलने के बाद युवती और उसके परिजन गिरवाई थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *