प्रदेश में गर्मी ने शुरुआती दिनों में ही रफ्तार पकड़ ली है। मौसम अवलोकन के अनुसार पश्चिम और पूर्वी मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री तक अधिक रहा।पश्चिम मध्यप्रदेश में धार सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में पारा 35.4 डिग्री, खंडवा में 35 डिग्री के आसपास और भोपाल में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.6 डिग्री अधिक है। ग्वालियर में 34 डिग्री से अधिक और उज्जैन में 34.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

आज साफ रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में होली के दिन तेज धूप खिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और कहीं भी बारिश या बादल छाने के आसार नहीं हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें-सीएम ने देखी फिल्म ‘शतक; सीएम बोले- राष्ट्र निर्माण का संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक जरूर देखे

पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखा गर्मी का असर 

पूर्वी मध्यप्रदेश में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। सागर और दमोह में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा, जबकि जबलपुर में लगभग 34 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और मंडला में भी दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रहा।

यह भी पढ़ें-होली से पहले चढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री के पार पहुंचा,मार्च में 40 डिग्री तक जाने के संकेत

न्यूनतम तापमान में भी हुई वृद्धि 

न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। अधिकांश शहरों में रात का पारा 15 से 18 डिग्री के बीच रहा। दोपहर बाद हवा में नमी का स्तर घटकर 25 से 40 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ गया। प्रदेश के किसी भी प्रमुख शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई। साफ आसमान और शुष्क हवाओं के कारण आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के मध्य तक कई शहरों में पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मार्च की शुरुआत में ही बढ़ती गर्मी ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार गर्मी का मौसम सामान्य से अधिक तीखा रह सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *