रंगों के पर्व होली पर राजधानी की व्यावसायिक गतिविधियां एक दिन के लिए थम जाएंगी। शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि दूध, मेडिकल और अन्य जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। त्योहार के चलते एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी की खासा भीड़ देखने को मिली। पुराने शहर के बाजारों के साथ-साथ न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर, लखेरापुरा, चौक, इब्राहिमगंज, हमीदिया रोड और आजाद मार्केट में भी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि रमजान के मद्देनजर कुछ क्षेत्रों में शाम 4 बजे के बाद सीमित दुकानें खुल सकती हैं, ताकि जरूरतमंदों को दिक्कत न हो।

Trending Videos

थोक बाजारों में पहले ही निपटाई सप्लाई

भोपाल थोक किराना महासंघ के विवेक साहू के अनुसार होली के दिन थोक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। लगभग 200 किलोमीटर के दायरे में किराना सामग्री की सप्लाई एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई, ताकि खुदरा व्यापार प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें-पुराने भोपाल में सबसे ज्यादा मिलावट, होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 246 सैंपल जांच में

व्यापारिक संगठनों का सामूहिक निर्णय

शहर के कई व्यापारिक संगठनों ने त्योहार के अवसर पर स्वेच्छा से बंद का निर्णय लिया है। इसमें किराना, चावल-दाल, आटा-मैदा, तेल-शक्कर, कन्फेक्शनरी, सराफा, रेडीमेड, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यापारी संघ शामिल हैं। न्यू मार्केट में भी हर साल की परंपरा के अनुसार होली और रंगपंचमी पर बाजार बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें-होली से पहले चढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री के पार पहुंचा,मार्च में 40 डिग्री तक जाने के संकेत

होटल-रेस्टोरेंट दोपहर तक बंद

शहर के होटल और रेस्टोरेंट होली के दिन शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सामान्य रूप से संचालन शुरू होगा। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक 4 मार्च (होली) और 8 मार्च (रंगपंचमी) को थोक दवा बाजार बंद रहेगा। हालांकि रिटेल मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। वन विहार नेशनल पार्क 4 मार्च और 8 मार्च को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। प्रबंधन ने त्योहार को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *