भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में साध्वी रंजना के साथ हुए विवाद के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। एकपक्षीय पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पाटीदार समाज के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में समाज के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। समाजजनों ने कहा कि पुलिस ने दबाव में आकर केवल एक पक्ष पर कार्रवाई की है, जबकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। उन्होंने दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की।

प्रवक्ता के बयान पर भी आपत्ति

पाटीदार समाज ने साध्वी के प्रवक्ता द्वारा दिए गए कथित बयान को भी आपत्तिजनक और निंदनीय बताया। समाज के लोगों का कहना है कि उन्हें “जिहादी” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया, जो गलत और अपमानजनक है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस समाज के लोगों के घर जाकर महिलाओं को भी परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर दर्ज प्रकरण तुरंत वापस लिए जाएं और पूरे मामले की विस्तृत व निष्पक्ष जांच कराई जाए।

 

समाज की आंदोलन की चेतावनी

पाटीदार समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर मिसरोद एसीपी को ज्ञापन सौंपा, जिसे सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढें: साध्वी की कार पर हमला, तोड़फोड़-मारपीट, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

क्या है पूरा मामला? 

बता दें मिसरोद इलाके में 25 फरवरी की शाम को साध्वी रंजना की गाड़ी पर हमला हुआ। साध्वी अपने दो सहयोगी बहनों के साथ घटना के समय में गाड़ी में मौजूद थीं। आरोप है कि गाड़ी टकराने के विवाद के बाद पीछे की कार में सवार युवकों ने गुंडागिर्दी शुरू कर दी। उन्होंने साध्वी की गाड़ी में तोडफ़ोड़ की तथा डीजल की केन निकालकर कार को जलाने की कोशिश भी की। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाने में प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, अब पाटीदार समाज का आरोप है कि साध्वी का वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। वाहन पीछे लेने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।  समाज के लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान साध्वी ने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद कुछ लोगों ने गुस्से में उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *