केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च का जन्मदिन इस वर्ष विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर वे पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े पांच अहम संकल्प लेंगे और कई नई पहल की शुरुआत करेंगे। चौहान ने समर्थकों से अपील की है कि जन्मदिन पर होर्डिंग, शॉल या बुके न लाएं। वे चाहते हैं कि शुभकामना देने वाले एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें। पौधारोपण करने वाले लोग क्यूआर कोड के जरिए अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर “शिव वृक्ष मित्र” बन सकेंगे। 

ये भी पढ़ें- भोपाल साध्वी से मारपीट प्रकरण: एकतरफा कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ की शुरुआत

अपने माता-पिता की स्मृति में वे ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ आरंभ करेंगे। विदिशा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को  51,000, 31,000 और 21,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लोकसभा स्तर पर शीर्ष तीन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान भी मिलेगा।

ये भी पढ़ेंं- होली तैयारी: भोपाल में 3000 जवान तैनात, निकलेगा भव्य चल समारोह, 108 सेवा अलर्ट पर, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती

‘मामा चलित अस्पताल’ से गांव-गांव इलाज

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में ‘मामा चलित अस्पताल’ शुरू किए जाएंगे। आधुनिक जांच उपकरणों और चिकित्सकों की टीम से सुसज्जित ये वाहन गांवों में पहुंचकर नि:शुल्क उपचार और परामर्श देंगे। इसका संचालन सांसद निधि और जनसहयोग से होगा।

ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में पांच जिलों में शराब दुकानों की नीलामी अटकी, भोपाल की 29 दुकानों के लिए भी नहीं लगी बोली

‘मामा कोचिंग क्लासेस’ का शुभारंभ

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू की जाएंगी। पहले चरण में विदिशा, रायसेन और भैरुंदा में कक्षाएं प्रारंभ होंगी। यहां बैंकिंग, SSC, MPPSC, DRDO और फॉरेस्ट सर्विस जैसी परीक्षाओं की मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News: आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी मोहन सरकार, निकाय चुनावों पर पैनी नजर, बड़वानी बैठक से मिले संकेत

दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की जाएगी, ताकि वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकें। 5 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में इन सभी पहलों का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। चौहान का कहना है कि जन्मदिन को उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समाज के लिए संकल्प का अवसर बनाया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *