सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश की राजनीति में अराजकता, भ्रम और अस्थिरता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं को “मोहब्बत की दुकान” चलाने वाला बताते हैं, लेकिन उनके बयान और कृत्य देश के खिलाफ वातावरण बनाने वाले और राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। सारंग ने कहा कि राहुल के नाम की मीमांसा की जाए तो ‘रा’ का मतलब रार, ‘हु’ का मतलब हुड़दंग और ‘ल’ का मतलब लफंगई है। राहुल गांधी रार, हुड़दंग और लफंगई का मिश्रण बन गए हैं, जो देश की गरिमा और राजनीतिक मर्यादा को लगातार ठेस पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा देश के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों का समर्थन कर पार्टी अपनी नकारात्मक विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।

Trending Videos

ये भी पढ़ें-  MP: ‘युद्ध का निर्णय सेना नहीं लेती, वह फैसला राजनीतिक होता है’; नरवणे की किताब के सहारे राहुल का PM पर निशाना

मंत्री सारंग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी, जिन्हें 140 करोड़ देशवासियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना है, उनके संवैधानिक पद का राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा बार-बार अपमान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्यम से चीन से चंदा लेने से जुड़े मामलों पर भी कांग्रेस को देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते रहे हैं। मंत्री  ने कहा कि राहुल गांधी किसानों के हितों की बात करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां किसानों की स्थिति बदहाल है। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या राहुल गांधी ने कभी वहां जाकर किसानों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया है। राहुल गांधी लगातार देश की राजनीति को दूषित करने और भारत के मान-सम्मान पर कुठाराघात करने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  MP Assembly Session Live: किसानों को कैबिनेट की सौगात; CM बोले- राहुल पहले तिलहन-दलहन जान लें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *