मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस ने किसान महाचौपाल आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया। महाचौपाल का मुख्य मुद्दा भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को बताया गया, जिसे कांग्रेस ने किसान विरोधी करार दिया। खरगे ने पूर्व सीएम केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि  शिवराज जी, जब आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब किसानों की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, खुद को किसान पुत्र बताते थे। आज जब आप दिल्ली में बैठे हैं तो भारत-अमेरिका के इस व्यापार समझौते पर आपकी जुबान क्यों बंद है? क्या अब किसानों की चिंता नहीं रही? पहले आप हर मंच से किसानों के हक की बात करते थे, अब इस समझौते पर चुप्पी क्यों साध रखी है? खड़गे ने आगे आरोप लगाया कि यह व्यापार समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है और ऐसे मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान को खुलकर अपनी राय रखनी चाहिए।

Trending Videos

खड़गे का तीखा प्रहार

अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर विदेशी दबाव में निर्णय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता देश के किसानों की आजीविका पर चोट करेगा। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विपक्ष से सीधा संवाद करने से बच रही है। 

जवाहर चौक पर जुटी भीड़

भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित सभा में कांग्रेस का दावा है कि करीब 50 हजार किसान, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच से लगातार किसान हित, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और खेती पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठाए गए। सभा स्थल पर प्रदेशभर से आए किसानों की मौजूदगी ने इसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया।

यह भी पढ़ें-खरगे ने PM की कार्यशैली पर उठाए सवाल, भाजपा बोली- अपने ही कार्यकर्ताओं से सुनने की करनी पड़ रही अपील

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इस समझौते से विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे भारतीय किसानों को फसल की उचित कीमत मिलने में दिक्कत हो सकती है। पार्टी ने इसे आत्मनिर्भर भारत की भावना के विपरीत बताया और कहा कि किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *