मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी। इन नए शावकों के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। यह चीता पुनर्वास परियोजना की नौवीं सफल जन्म घटना है और अब तक भारत में 27 शावक जन्म ले चुके हैं।


kuno national park cheetah gamini three cubs born india cheetah population 38

चीता गामिनी ने दिए तीन शावकों को जन्म
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है। चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

Trending Videos

दूसरी बार मां बनी गामिनी

गामिनी को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था। यह परियोजना भारत में चीतों की संख्या फिर से बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी, क्योंकि कई दशक पहले देश से चीते खत्म हो गए थे। मंत्री ने बताया कि गामिनी दूसरी बार मां बनी है और यह कूनो नेशनल पार्क में चीते के जन्म की नौवीं सफल घटना है।

भारत में जन्मे 27 शावक

इन तीन नए शावकों के साथ भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। मंत्री ने कहा कि यह देश के संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता है। कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्वास परियोजना को ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है और अब तक इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed