मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओबीसी जनगणना रोकने का “कलंक” कांग्रेस के माथे पर है और पार्टी झूठ के सहारे राजनीति करती रही है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाने का काम करती है और वर्गों को आपस में लड़ाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि चुनावी पराजयों के बावजूद कांग्रेस आत्ममंथन नहीं कर रही। सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देने और मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय हंगामा करने की राजनीति उसका स्वभाव बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का काम मैदान में दिखता है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं पर कार्रवाई न करना कांग्रेस की दोहरी नीति को दर्शाता है।

Trending Videos

ये भी पढ़ें-  एमपी विधानसभा में हंगमा: ‘औकात में रहो…’ उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह

संगठन और प्रशिक्षण पर जोर

भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अलग पहचान है और वे परिवार भाव से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है और जनता उसके दृष्टिकोण को पसंद करती है। उन्होंने बताया कि पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियां लगातार चलती रहती हैं। पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है और संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि संगठन और प्रशिक्षण की इसी संस्कृति के कारण मध्य प्रदेश में भाजपा को लगातार सफलता मिली है और 16 के 16 नगर निगमों में पार्टी की जीत इसका उदाहरण है।

ये भी पढ़ें-  विस में गूंजा भागीरथपुरा: चार बार कार्यवाही स्थगित, मुआवजा बढ़ाने और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर हंगामा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *