Sponsorship Scheme: केंद्र सरकार की स्पांसरशिप योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को दी जाने वाली चार हजार रुपये मासिक सहायता पर बजट संकट गहराता नजर आ रहा ह …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 07:15:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 07:15:24 AM (IST)

स्पांसरशिप योजना में बजट संकट... जरूरतमंद बच्चों की फिर से हो रही है जांच और छंटनी, ग्वालियर-इंदौर में घटी लाभार्थी की संख्या
केंद्र सरकार करवा रही सर्वे, स्पांसरशिप योजना के तहत पात्रता की हो रही पुनः जांच। AI Generated Image

HighLights

  1. स्पांसरशिप योजना में बजट की कमी
  2. ग्वालियर में 900 में से 276 लाभान्वित
  3. इंदौर में 1233 में से 500 को राशि

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्पांसरशिप योजना (Sponsorship Scheme) के तहत जरूरतमंद बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाती है। हाल में लाभार्थियों की संख्या बढ़ने और बजट की कमी के कारण सरकार ने पात्र बच्चों की दोबारा जांच शुरू कराई है। यह कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।

ग्वालियर और इंदौर में घटी संख्या

ग्वालियर में अब तक 900 बच्चों को योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन इस बार केवल 276 बच्चों को ही राशि दी गई। इंदौर में 1233 लाभार्थियों में से लगभग 500 बच्चों को ही सहायता मिल सकी है। सर्वे के दौरान बच्चों के रहन-सहन और सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है।

स्पांसरशिप योजना क्या है?

इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के वे बच्चे पात्र हैं, जिनके माता-पिता दोनों या एक का निधन हो चुका हो और वे रिश्तेदार या संरक्षक के साथ रह रहे हों। पात्र बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह संयुक्त खाते में जमा किए जाते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार न होने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन 18 वर्ष की आयु के बाद राशि देय नहीं होगी।

सर्वे की सटीकता पर सवाल

सैकड़ों-हजारों बच्चों के सर्वे की सटीकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि पात्रता के आधार पर ही सहायता दी जाएगी।

स्पांसरशिप स्कीम में जरूरतमंद बच्चों को राशि मिलती है, ग्वालियर में 276 बच्चों को राशि मिली है, विभाग के निर्देश हैं कि जरूरतमंद जो असल में हैं उन्हें ही लाभ दिया जाए। टीमें सर्वे कर रही हैं रहन सहन से लेकर सुविधाएं देखेंगे जिससे पता चलेगा। राशि का इंतजार किया जा रहा है और अब ऐसे बच्चों को राशि दी जाएगी जिन्हें पहले नहीं मिली।

-उपासना राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ग्वालियर।

स्पांसरशिप स्कीम में इंदौर जिले में 1233 बच्चे रजिस्टर्ड हैं जिनमें 540 के करीब बच्चों के लिए राशि आई है। बजट के कारण कम संख्या रह गई है।

-रजनीश सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, इंदौर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *