सम्राट विक्रमादित्य की नगरी अवंतिका विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। व्यापार-व्यवसाय में बाबा श्री महाकाल की नगरी तेजी से प्रगति कर रही है। विक्रम व्यापार मेले का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है। व्यापार मेले से जिले और आस-पास के क्षेत्र में आर्थिक प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर पर उज्जैन व्यापार मेला 2026 का दीप प्रज्जवलन और फीता खोलकर शुभारंभ किया और यह बात कही। उन्होंने कहा कि विक्रम व्यापार मेला वर्ष 2024 में 23,705 वाहनों की बिक्री पर लगभग 122 करोड़ की छूट प्रदान की गई थी, वर्ष 2025 में 36,225 वाहनों की बिक्री पर 187 करोड़ की छूट प्रदान की गई थी। इस वर्ष नगर निगम को अभी तक 4 करोड़ 10 लाख की आय हो गई है। इस वर्ष विक्रम व्यापार मेले में फोर व्हीलर के 139 स्टॉल, 2 व्हीलर के 36 स्टॉल, कार डेकोरेशन, सांची, बैंक्स के स्टॉल और अन्य उत्पादों के स्टॉल्स भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव, शिव बारात को किया रवाना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन अब व्यापारिक नगरी के रूप में स्थापित हो रहा है। उज्जैन के व्यापार मेले ने तीसरे साल भी मेले ने विकास और व्यापार के नए आयाम स्थापित किए हैं। इससे उज्जैन व्यापार मेले से प्रदेश के लोगों को वाहन कर से 50% छूट मिली है और लोगों ने बड़े उत्साह के साथ गाड़ियों को खरीदा है।इसके साथ ही कपड़े, मनिहारी, मालवी व्यंजन और अन्य सामानों की दुकान भी इस व्यापार वाले में लग रही हैं। इससे उज्जैन में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। उज्जैन व्यापार मेला प्रदेश में अपनी एक पहचान बन चुका है। लगातार तीसरे वर्ष भी नगर निगम को इस मेले से करोड़ों की आय हुई है और आने वाले समय में उज्जैन व्यापार की नई राजधानी बनकर उभर रहा है। पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या से बाबा महाकाल का आशीर्वाद उज्जैन के लोगों को मिल रहा है। सिंहस्थ 2028 को भी हम भव्य रूप में प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए उज्जैन वासी समर्पण के साथ हर काम में सहयोग कर रहे हैं। उज्जैन व्यापार मेला वाहनों के कर छूट के साथ ही व्यवस्थित रूप से अन्य उत्पादों को भी विक्रय करने के रूप में स्थापित हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस मेले के शुभारंभ के साथ ही नगर निगम को चार करोड़ से अधिक की आय प्राप्त हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। उज्जैन व्यापार मेला जो कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसके लिए उन्होंने उज्जैन की जनता को साधुवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर खरीदने वाले नागरिकों को कर की चाबी भी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने किया विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ। 

 

मुख्यमंत्री ने किया विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *