करैरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर करैरा कोर्ट जा रहे एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एकांत रास्ते पर घात लगाकर किए गए इस हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक संजय सक्सेना घिरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार के निवासी थे। घटना करैरा क्षेत्र में किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर पैदल आए थे या किसी वाहन से पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: खनन माफियाओं पर पुलिस का डंडा: दो थानों में रेत चोरी करते ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

बताया जा रहा है कि वारदात के कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य अधिवक्ता की नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े संजय सक्सेना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि संजय सक्सेना का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या का संदेह जताया गया है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना सुनियोजित प्रतीत हो रही है।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *