शिवपुरी जिले के करैरा में दिनदहाड़े अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना करैरा क्षेत्र के चिरली तिराहा के पास हुई शॉर्ट एनकाउंटर में तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

शनिवार सुबह घरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार निवासी अधिवक्ता संजय सक्सेना रोजाना की तरह बाइक से न्यायालय जा रहे थे। आनंद सागर मंदिर के पीछे सिद्धन रोड पर घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बड़ौनी के घुघसी निवासी गोलू रावत, डबरा के चांदपुर निवासी पपेंद्र रावत और बड़ौनी के घुघसी निवासी जहीर मुसलमान शामिल हैं। आरोपी गोली रावत ने शनिवार को कट्टे से पीठ पर गोली मारी थी। एक गोली लगने से वकील की जान गई थी।

ये भी पढ़ें- भोजशाला के भविष्य की सुनवाई कल से; एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, इसी से तय होगा आगे का रास्ता

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। रविवार चिरली तिराहा के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस दौरान पुलिस टीम वहां पहुंची, तो आरोपी पपेंद्र रावत ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पपेंद्र के पैर में दो गोलियां लगीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवपुरी एसपी ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार शाम को ही शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके सरपंच चाचा सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और उनके साथी आशीष परिहार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता संजय सक्सेना जमीनी विवादों के मामलों में पैरवी करने और मुकदमे जीतने के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने पहले ही जमीनी रंजिश और चुनावी विवाद को हत्या का कारण बताया था।

पुलिस ने आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा

पुलिस ने आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *