{“_id”:”698f0dc0c0f80b2b160b5ff2″,”slug”:”bhopal-love-triangle-government-officer-s-wife-receives-crore-from-his-girlfriend-for-divorce-2026-02-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:12 PM IST
Unique Love Story Bhopal : वैलेंटाइन वीक यानी प्यार का सप्ताह चल रहा है। इसी बीच एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। पूरी तरह फिल्म जुदाई के जैसा, यदि आपने जुदाई फिल्म देखी होगी तो समझ जाएंगे कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। पढ़ें अपनी तरह का अनोखा मामला-
भोपाल की अनोखी प्रेमकहानी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में पदस्थ केंद्र सरकार के अपर आयुक्त स्तर के एक अधिकारी का ऑफिस में कार्य करने वाली एक महिला अधिकारी से प्रेम प्रसंग हो गया। मामला कार्यालय से बढ़कर घर तक पहुंचा तो अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी के घर कलह शुरू हो गई। दंपति के बीच तलाक की नौबत आ गई। अधिकारी की पत्नी ने कहा कि मेरे दोनों बच्चों और मेरे भविष्य को देखते हुए पति को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। पति ने कहा कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रह सकता तो पत्नी ने अदालत में एक डुप्लेक्स और राशि की मांग की। एक डुप्लेक्स और 27 लाख कुल डेढ़ करोड़ में सौदा हो गया। अधिकारी की प्रेमिका ने डेढ़ करोड़ की राशि अपने प्रेमी की पत्नी को चुकाकर तलाक का केस अदालत से फाइनल कराया। राजधानी भोपाल में इस तरह का अब तक के ज्ञात इतिहास का पहला मामला है, जो बॉलीवुड फिल्म ‘जुदाई’ की कहानी से पूरी तरह मेल खा रहा है।
Trending Videos
माता-पिता के बीच विवाद से बच्चे गए थे कोर्ट
जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय अधिकारी केंद्र सरकार में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। वे यहां पत्नी और 16 व 12 साल की बेटियों के साथ रहते हैं। उनके कार्यालय में पदस्थ 53 वर्षीय महिला अधिकारी से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के निवास पर आने-जाने लगे। कई बार तो वहीं रात्रि विश्राम भी करने लगे। दोनों साथ में बाहर घूमने भी जाने लगे। इसके बाद पुरुष अधिकारी की पत्नी को पति के प्रेम-प्रसंग के संबंध में जानकारी लगी तो दंपति में झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आए दिन के विवाद से अधिकारी की दोनों बेटियां परेशान हो गईं। बेटियों ने कुटुंब न्यायालय में काउंसलिंग के लिए आवेदन लगा दिया। जब दंपति की काउंसलिंग शुरू हुई तो दोनों के विचार और शर्तें इतनी अलग-अलग थीं कि दोनों एक-दूसरे की शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।