राजधानी के निशातपुरा इलाके में लोहे के संदूक में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कमल नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास नाले में मिले संदूक से बरामद शव की पहचान सिया (28) के रूप में हुई है। वह मूलतः महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की रहने वाली थी। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस युवक के साथ वह तीसरी पत्नी के रूप में रह रही थी, उसी ने उसकी हत्या की और वारदात के बाद जबलपुर में रह रही अपनी दूसरी पत्नी के पास पहुंच गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली थी कि कमल नगर के नाले में एक संदिग्ध संदूक पानी में तैर रहा है, जिसमें शव दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदूक को बाहर निकालकर खोला तो उसमें महिला का शव मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां

हाथ पर दीप लिखा था

महिला के हाथ पर ‘दीप’ नाम और 1992 अंकित टैटू मिला, जिसके आधार पर पहचान की कड़ी आगे बढ़ी। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने पर पता चला कि कमल नगर में रहने वाली एक महिला पिछले कुछ दिनों से लापता थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसके साथ रहने वाला युवक भी घटना के बाद से गायब है। आरोपी का घर घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

पांच साल पहले भोपाल आई थी

पुलिस को जानकारी मिली है कि सिया करीब पांच साल पहले भोपाल आई थी और इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से उसकी पहचान हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *