भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कला और संस्कृति का विश्वप्रसिद्ध उत्सव 52वां खजुराहो नृत्य समारोह इस वर्ष 20 से 26 फरवरी तक कंदरिया महादेव एवं जगदंबा मंदिर परिसर, खजुराहो में आयोजित किया जाएगा। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह समारोह परंपरा, प्रयोग और नवाचार का अनूठा संगम होगा। संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन छतरपुर के सहयोग से किया जा रहा है। सात दिवसीय इस समारोह में देश-विदेश के प्रतिष्ठित एवं उदीयमान कलाकार शास्त्रीय नृत्य की विविध शैलियों की प्रस्तुतियां देंगे।

ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली

नटराज नृत्य, लय और सृजन के प्रतीक

इस वर्ष समारोह की केंद्रीय थीम ‘नटराज’ रखी गई है, जो नृत्य, लय और सृजन का प्रतीक है। संचालक संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में खजुराहो नृत्य समारोह को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और अधिक समृद्ध किया जा रहा है। समारोह में कथक, भरतनाट्यम, ओडिशी, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, कथकली, मणिपुरी, सत्रिया और छाऊ जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां होंगी। इस वर्ष 7 पद्मश्री और 6 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों सहित देश के शीर्ष नृत्य कलाकार मंच साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: मध्य प्रदेश बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बनेगी रणनीति, उमंग सिंघार ने बुलाई विधायक दल की अहम बैठक

राष्ट्रीय बाल नृत्य समारोह भी होगा

समारोह की विशेष उपलब्धि के रूप में राष्ट्रीय बाल नृत्य महोत्सव-2026 का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बाल कलाकार देशभर से भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए 310 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहली बार सांस्कृतिक रैली, खजुराहो कार्निवाल, नटराज प्रदर्शनी, लयशाला, कलावार्ता, आर्ट-मार्ट, सृजन, हुनर और स्वाद जैसी अनेक अनुषांगिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें लोक कला, शिल्प, चित्रकला और पारंपरिक व्यंजनों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से हॉट एयर बैलून, ई-बाइक टूर, सेगवे टूर, कैंपिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *