मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में अब तक मंत्री विजय शाह चार बार माफी मांग चुके हैं। यह मामला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में की गई टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे सेना अधिकारी के सम्मान और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ माना गया। बताया गया है कि मई 2025 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
