निशातपुरा इलाके में बदमाशों ने कैटरिंग सर्विस संचालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय संचालक हलवाई को घर छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहे थे। बदमाशों ने रास्ते में उनसे बाइक, पर्स, सोने की अंगूठी व अन्य सामान छीन लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस को आरोपियों का सुराग लग गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Videos

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय हर्ष वर्मा गुर्जरपुरा इतवारा में रहता है और कैटरिंग सर्विस का संचालन करता है। अपने स्टाफ के साथ वह खुद भी कैटरिंग में खाना बनाने का काम करता है। बुधवार-गुरुवार की रात वह जेल रोड इलाके में एक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए पहुंचा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने साथ काम करने वाले हलवाई को अस्सी फीट रोड शिवनगर स्थित उसके घर छोड़ने गया था। रात करीब पौने दो बजे वह हलवाई को छोड़ने के बाद बाइक से अपने घर के लिए लौट रहा था। करोंद स्थित शिव मंदिर के पास अचानक तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और जमकर मारपीट कर दी। उसके बाद बदमाशों ने हर्ष की बाइक, मोबाइल फोन, पर्स और हाथ की उंगलियों में पहने एक सोने और दो चांदी की अंगूठियां उतरवा लीं। उसके बाद तीनों बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस ने बीती देर रात तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाशों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 75 साल में पहली घोड़े पर निकली बंसल समाज के दूल्हे की बारात, प्रशासन रहा मुस्तैद

व्यवसायी से लूटपाट करने वाले बेसुराग

इधर सूखी सेवनिया इलाके में कारोबारी को लूटने वाले बदमाशों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर सूखी सेवनिया निवासी आबिद खान की काजीकैम्प इलाके में सस्ता इलेक्ट्रानिक्स नाम से दुकान है। सोमवार तड़के वह अपने साथी के साथ कार से घर लौट रहे थे। आदर्श नगर कॉलोनी के गेट के पास कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और मारपीट कर दो लाख रुपये छीन लिए। बदमाशों की मारपीट से बचने के लिए आबिद और उनके साथी ने दौड़ लगाई तो बदमाशों ने वहां खड़ी उनकी कार के पांचों कांच फोड़ दिए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज किया है लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है I



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *