ग्वालियर जिले डबरा के पास अनंतपेठ रेलवे यार्ड में ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे और मुंबई से लौटते हुए नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। मृतकों की पहचान अरवाज अली पुत्र कौशर अली और मोहम्मद अयान पुत्र मकसूद के रूप में हुई है। दोनों ट्रेन संख्या 12615 जीटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यह घटना डबरा रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर अनंतपेठ रेलवे यार्ड पर हुई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक के किनारे शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिससे उनके चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मिले एक चालू मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद युवकों की पहचान सुनिश्चित हुई। परिजनों ने डबरा पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में प्रदर्शन, सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज; रोक लगाने की मांग

दिल्ली जा रहे थे

बताया गया है कि दोनों युवक मजदूरी करते थे और नागपुर से दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहे थे। वे ट्रेन के जनरल कोच में सवार थे। हादसे के शिकार हुए उनके अन्य तीन साथियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद डबरा जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना एक हादसा थी, आत्महत्या थी या मौत का कोई अन्य कारण था। पुलिस युवकों के साथ यात्रा कर रहे उनके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

मामले में चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी मौके पर पहुंचे तो दोनों युवकों के शव मिले। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के निवासियों के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया है, मामले में मर्ग कायम किया है। प्रकरण की जांच जारी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *