शहर के पिंटो पार्क के पास भिंड रोड पर एक रिटायर्ड फौजी को पहले कार सवारों ने पीटा। इसके बाद उसे कार की बोनट पर करीब 200 मीटर तक लटकाकर ले गए। इस घटना …और पढ़ें
.webp)
HighLights
- रिटायर्ड फौजी को कार की बोनट पर 200 मीटर तक लटकाकर ले गए दबंग
- ग्वालियर के भिंड रोड पर हुई वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- महाराजपुरा पुलिस ने कार नंबर के आधार पर दर्ज किया केस, जांच जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के पिंटो पार्क के पास भिंड रोड पर एक रिटायर्ड फौजी को पहले कार सवारों ने पीटा। इसके बाद उसे कार की बोनट पर करीब 200 मीटर तक लटकाकर ले गए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। घटना पिछले सप्ताह गुरुवार रात की है। इस मामले में रिटायर्ड फौजी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
कार टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदित्यपुरम निवासी कल्याण किशोर शर्मा रात करीब 11 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ आ रहे थे। ये लोग प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से पिंटो पार्क की तरफ जा रहे थे। जैसे ही आदित्याज होटल के पास पहुंचे, तो इनकी कार दूसरी कार (एमपी07 जेडएल 8545) से टकरा गई। इसके बाद कार सवार युवकों ने इनकी मारपीट शुरू कर दी।
