घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर तुरंत मौके पर पहुंचे। शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिससे प्रा …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 04:02:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 04:03:54 PM (IST)

ग्वालियर के डबरा स्टेशन के पास दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत
दो भाइयों की हादसे में मौत।

HighLights

  1. दोनों युवक मुंबई घूमने गए थे
  2. नागपुर से दिल्ली जा रहे थे।
  3. तभी यह दर्दनाक घटना हुई।

ग्वालियर। उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा क्षेत्र के दो युवकों की डबरा स्टेशन के पास, अनंतपेट रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रेन से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों युवक मुंबई घूमने गए थे और लौटते समय नागपुर से दिल्ली जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक घटना हुई।

जानकारी के अनुसार अरबाज अली पुत्र कौशर अली उम्र 23 वर्ष निवासी अतिरा वाजन, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश मोहम्मद अयान, पुत्र मकसूद, उम्र 19 वर्ष निवासी मोहल्ला नादिर शाह, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश दोनों युवक नागपुर से दिल्ली की यात्रा ट्रेन संख्या 12615 जीटी एक्सप्रेस से कर रहे थे। घटना डबरा रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर, अनंतपेट रेलवे स्टेशन यार्ड, किलोमीटर नंबर 1191/28-30 पर दोनों युवक गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर तुरंत मौके पर पहुंचे। शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिससे प्रारंभिक तौर पर चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। एक मोबाइल फोन चालू स्थिति में मिलने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया, जिससे युवकों की पहचान हुई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत। युवकों के साथ यात्रा कर रहे दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जीआरपी पुलिस हर पहलू की तहकीकात कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *