इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर कांकड़ में 30 जनवरी को हुई नाबालिग की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब उन तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने हत्या के बाद शव को छिपाने और सबूत मिटाने में आरोपी की मदद की थी।

 

पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी रेहान से हुई कड़ी पूछताछ में यह बात सामने आई कि हत्या को अंजाम देने के बाद उसने शव को घर में ही छिपा दिया था। हत्या में उसके पिता अब्दुल साकिर उर्फ बंटी, माँ शहजादी और ताऊ अब्दुल रहमान ने उसकी मदद की अौर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास भी किया। पुलिस के अनुसार ये तीनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

30 जनवरी को श्रीनगर कांकड़ इलाके में हुई इस नाबालिग की हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रेहान को पहले ही पकड़ लिया था। आरोपी ने नाबालिग की छत पर गला घोंट कर ईट से वार कर हत्या कर दी थी। शव को वह अपने फ्लैट में लाया और मां, पिता व दादी के सामने ही ताऊ की मदद से उसे पलंगपेटी में रख दिया था। मां उस रात को रसोईघर में सोई थी। आरोपी ने दादी को पलंगपेटी के उपर सुला दिया था। पुलिस ने दूसरे दिन फ्लैट से शव को बरामद किया था और रेहान को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसका ताऊ फरार था। पकड़े गए अन्य तीन आरोपियों ने सबूत मिटाने में रेहान की मदद की थी।

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *